फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर खाते से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। इलाहाबाद बैंक की शाखा किशुनदास के ग्राहक सेवा केंद्र बैजलपुर के संचालक पर एक उपभोक्ता ने खाते से पांच लाख 24 हजार 732 रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया है। खाताधारक ने ग्राहक सेेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी आनंद तिवारी ने बताया कि इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र बैजलपुर में उनका खाता है। आनंद के मुुताबिक उन्होंने एटीएम कार्ड ले रखा है। बताया कि अंतिम निकासी के बाद उनके खाते में 645679 रुपये जमा थे। उसने अपने खाता से अंतिम बार 10 हजार रुपये निकाले थे।
बताया कि रुपये निकालने के बाद ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से जब पासबुक प्रिंट कराने को कहा तो उन्होंने वापस कर दिया। बाद में जब बैंक से खाते का स्टेटमेंट लिया तो उसमें एक लाख 25 हजार रुपये शेष थे। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि 24 दिसंबर 2019 से 30 दिसंबर 19 तक उसके खाते से पांच लाख 24 हजार 732 रुपये निकाले जा चुके थे।
विज्ञापन

आनंद ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक व बैजलपुर शाखा के प्रबंधक पर जालसाजी करके उसके खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। उधर शाखा प्रबंधक आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि उनपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जांच के बाद सचाई सामने आ जाएगी। थाना नवाबगंज के निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें