फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद के लिए जुट रही समितियों पर किसानों की भीड़

Fri, 05 Jun 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका। खरीफ फसलों की बोआई के लिए बेलसर मार्ग स्थित इफको ई-बाजार में शुक्रवार को खाद लेने वाले किसानों की भारी भीड़ रही। सहजौरा के पवन पांडेय, लक्ष्मीप्रसाद व सोनू ने बताया कि वह तीन दिन से डीएपी और यूरिया के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन भीड़ के कारण खाद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


केंद्र के विक्रय प्रभारी अखिलेश कुमार व गौरव सिंह ने बताया कि किसानों को फार्मर आईडी और आधार कार्ड के जरिए ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद दी जा रही है। चकबंदी वाले गांवों के किसानों को खतौनी या किसान बही से खाद दी जा रही है। बुधवार से लगातार वितरण किया जा रहा है। मलांव के सचिव राजेंद्र पांडेय ने बताया कि समिति को 100 बोरी डीएपी व 300 बोरी यूरिया का आवंटन हुआ है।

मसकनवा में छपिया क्षेत्र की जर्जर साधन सहकारी समितियों के पुनर्निर्माण और पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने की मांग उठी है। किसान व मजदूर संगठनों के दीपक जनवादी, अमित शुक्ल, केपी प्रसाद आदि ने मुख्यमंत्री से जर्जर गोदाम बनवाने और खाद की किल्लत दूर करने की मांग की है। गौरा चौकी की बी-पैक्स सहकारी समिति कोल्ही गरीब में शुक्रवार को यूरिया का वितरण किया गया। वितरण प्रभारी वीरू ने बताया कि आधार कार्ड व फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर प्रत्येक किसान को अधिकतम दो बोरी खाद दी जा रही है।
विज्ञापन


खाद विक्रेता पर एफआईआर

इटियाथोक। हर्रैया झूमन में यूरिया के साथ टैगिंग कर बिक्री करने पर एक खाद विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि विक्रेता असलम खान द्वारा किसानों को यूरिया के साथ अन्य उत्पाद जबरन बेचे जाने की शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। (संवाद)


पुलिस के इंतजार में नहीं बंट रही खाद

धानेपुर। साधन सहकारी समिति त्रिलोकपुर व दुल्हापुर बनकट पर पुलिस बल के इंतजार में खाद का वितरण रुका है। सचिव अशोक गुप्त ने बताया कि दोनों समितियों पर 300-300 बोरी खाद मौजूद है। पुलिस बल मिलने पर सोमवार को दुल्हापुर व बुधवार को त्रिलोकपुर में खाद बंटेगी। एडीसीओ सदर संतोष खरे ने बताया कि शनिवार को माधवगंज, धानेपुर व त्रिलोकपुर समिति पर भी खाद पहुंच जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें