फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समितियों पर जुटी भीड़, कहीं लटकता मिला ताला

Thu, 23 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कतार में लगे किसान।
विज्ञापन
गोंडा। जिले में धान की रोपाई के तेजी पकड़ने के बावजूद किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी नहीं मिल पाने से काफी परेशानी उठाना पड़ रही है। कई साधन सहकारी समितियों पर खाद का स्टॉक खत्म होने से ताले लटके रहे, जबकि कुछ जगह सीमित मात्रा में वितरण होने से किसानों के बीच मारामारी मची है। खाद न मिलने से पिछड़ रही धान की रोपाई से परेशान किसानों को बाजार से महंगे दाम पर खाद खरीदना पड़ रही है।
विज्ञापन

नहीं मिली खाद, खाली हाथ लौटे किसान
मसकनवा क्षेत्र की साधन सहकारी समिति वीरापुर और सहकारी संघ मसकनवा पर बृहस्पतिवार को न यूरिया मिली और न ही डीएपी। किसान राम सुमिरन, जगप्रसाद, प्रहलाद, शिवशंकर, राजेंद्र प्रसाद, रवि कुमार, रोहित और शैलेश यादव समेत कई किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा। सचिव रविशंकर पांडेय ने बताया कि शनिवार को यूरिया मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद वितरण शुरू कराया जाएगा। वहीं बभनान के साधन सहकारी समिति सिसई रानीपुर में यूरिया और डीएपी का स्टॉक समाप्त हो गया है। सचिव वृजेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 500 बोरी यूरिया आने की संभावना है।
15 दिन बाद शुरू हुआ वितरण, उमड़ी भीड़
बी-पैक्स चौबेपुर में करीब 15 दिन बाद बृहस्पतिवार को खाद का वितरण शुरू हुआ। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंच गए। सचिव संतराम ने बताया कि समिति को 400 बोरी यूरिया और 100 बोरी डीएपी मिली है, जिसका वितरण कराया जा रहा है। धानेपुर के त्रिलोकपुर समिति पर करीब 15 दिनों से डंप खाद का बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराया गया। वितरण प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मशीन की तकनीकी दिक्कत के कारण वितरण की रफ्तार प्रभावित रही। वहीं धानेपुर, माधवगंज और रेतवागाड़ा समितियों पर खाद का वितरण नहीं हो सका। सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि किसानों की मांग की तुलना में स्टॉक बहुत कम होने के कारण वितरण रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें