फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडाः बदमाशों से भिड़ी बहादुर बेटी पर बम से हमला, बदमाश को दबोच 100 मीटर तक जूझी

Sat, 12 Oct 2019 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
बहादुर बेटी शालिनी सिंह बम लगने से हुई घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोंडा के  करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के चार घरों में बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बदमाश नगदी, जेवर व कपड़े आदि कीमती सामान ले गए। गांव के एक घर मे घुसे बदमाश को एक बहादुर बालिका ने पकड़ लिया। अन्य बदमाशों ने अपने साथी को छुड़ाने का प्रयास किया मगर वह उसे पकड़े-पकड़े करीब 100 मीटर तक घसीटती रही।
विज्ञापन


बदमाशों ने बालिका के चंगुल से निकलने के लिए उस पर बम से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई और बदमाश चौपहिया वाहन से फरार हो गए। कोतवाली करनैलगंज की भंभुवा पुलिस चौकी का मसौलिया गांव गुरुवार की रात हथगोलों की आवाज से दहल उठा।

गांव के दो मजरे बैसनपुरवा व कलहंसन पुरवा के ग्रामीणों में चीखपुकार मच गयी। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने कलहंसनपुरवा में महेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह व सुरेश सिंह के घरों को निशाना बनाते हुए कपड़े, जेवर, मोबाइल फोन व रुपयों पर हाथ साफ कर डाला।
विज्ञापन

इसके बाद पड़ोस के मजरे वैसनपुरवा में संजय सिंह के यहां धावा बोल दिया। यहां से बदमाशों ने अटैची व अन्य सामान ले जाने लगे। संजय सिंह घर में नहीं थे। उनकी पत्नी व बच्चों ने बदमाशों का विरोध किया। बड़ी बेटी शालिनी ने एक बदमाश को दबोच लिया। जिस पर अन्य बदमाशों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए शालिनी को भी करीब 100 मीटर तक घसीटते रहे।

अंत में बदमाशों ने शालिनी पर हथगोलों से हमला कर दिया। जिससे शालिनी बुरी तरह जख्मी हो गयी। बदमाश उसकी पकड़ से छूट गया। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी जिस पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने औपचारिकता निभा कर वापस चले गये। बदमाशों के बम से घायल शालिनी को सीएचसी लाया गया। जहां पुलिस ने इलाज करवाया। सुबह नौ बजे कोतवाल राजेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

अमर उजाला की अपराजिता मुहिम से मिली हिम्मत

बदमाशों से लड़ने वाली बहादुर बेटी शालिनी सिंह गोंडा एलबीएस कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शालिनी के हिम्मत की आसपास के गावों में जबरदस्त चर्चा है। शालिनी ने बताया कि जब उसने बदमाशों को देखा तो बदमाशों ने पहले उसे  डराया और असलहा दिखा कर जान से मार देने की धमकी दी मगर उसने बदमाशों से पंगा लिया।

बदमाश अपने को छुड़ाने के लिए उसे काफी दूर तक घसीटते रहे। बाद में उसके दूसरे साथी ने बम फेंक कर अपने साथी को छुड़ा लिया और फरार हो गए। बालिका ने बताया कि अमर उजाला की मुहिम अपराजिता व पुलिस के महिला सुरक्षा अभियान से उसे काफी हिम्मत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें