फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय युवक को चाकू से गोदा

Thu, 16 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के चूल्हाभारी कांदभारी गांव में गुरुवार  तड़के कमरे  में सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया और घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को  कांदभारी निवासी बच्चाराम वर्मा ने बताया कि उनका बेटा धर्मेन्द्र वर्मा  उर्फ बब्बू (28) घर की ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में सो रहा था। बब्बू  मध्य प्रदेश में रहता है। करीब 10 दिन पूर्व बब्बू घर लौटा था।

घर लौटने पर बब्बू मायके में रह रही अपनी पत्नी सुनीता को घर लाया था। बुधवार रात पति, पत्नी तथा बच्चे घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। भोर में करीब चार बजे बब्बू की पत्नी सुनीता नित्यकर्म आदि के लिए ऊपर से नीचे चली आई।
विज्ञापन


पांच बजे के आस-पास वह चाय लेकर जब बब्बू के कमरे में पहुंची तो उसके होश उड़ गए। बिस्तर पर बब्बू खून से लथपथ पड़ा था। उसके शोर मचाने पर घर वालो पहुंचे तो देखा कि बब्बू बिस्तर पर मृत पड़ा था।

बब्बू के सिर तथा गर्दन पर धारदार हथियार से कई हमले किए गए थे। बब्बू का एक कान भी कटा पाया  गया है। हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें