फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 27 Jan 2016 11:30 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष तुलसीपुर श्रीनाथ यादव ने बुधवार को बताया कि बीती रात करीब 8 बजे गैड़हवा निवासी रिजवान राइनी (35) तुलसीपुर से बाइक लेकर घर जा रहा था। रिजवान के मुताबिक गांव के निकट पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


गोली युवक के बाएं कंधे में लगी है। रिजवान का कहना है कि पंचायत चुनाव में उनके साथ गांव के पूर्व प्रधान आदि से विवाद हुआ था तथा विपक्षियों ने उन्हें धमकी भी दी थी। घायल युवक को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रिजवान को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। रिजवान ने पूर्व प्रधान तथा एक अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें