फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबीज देने के बहाने महिला से बलात्कार

Sat, 04 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार सास के लिए मौलवी के पास ताबीज लाने गई एक महिला को शुक्रवार की शाम मौलवी का बेटा ताबीज दिलाने के बहाने उसे एक जंगल ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ शनिवार को कोतवाली मनकापुर में बलात्कार व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद के कोतवाली जरवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीया महिला ने शनिवार को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी सास बीमार रहती है। अपनी सास की बीमारी दूर कराने के लिए वह एक सप्ताह पहले कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अहिरौली बुजुर्ग गांव में एक मौलवी के पास झाड़फूंक कराने गई थी।

महिला के मुताबिक मौलवी ने ताबीज बनाकर देने के लिए उससे 6 हजार रुपये  लिए थे। मगर ताबीज देने के लिए शुक्रवार को बुलाया था। शुक्रवार को जब वह अपने पति के साथ मौलवी के घर पहुंची तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक मौलवी के बेटे शहजाद ने उससे कहा कि उसके ससुराल में झाड़फूंक करने वाले हैं, वह अपने ससुराल से ताबीज दिलवा देगा। इसी का बहाना करके वह महिला और उसके पति को बाइक पर बिठाकर अपने ससुराल ले जा रहा था।

महिला के मुताबिक शहजाद ने रास्ते में उसके पति को उतार दिया और उसके जंगल में ले जाकर उसके संग बलात्कार किया। इस मामले में महिला ने कोतवाली मनकापुर में शहजाद के खिलाफ बलात्कार व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें