फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 16 Aug 2015 11:53 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के महादेव जमुनी गांव निवासी एक विवाहिता का शव रविवार को गांव के बाहर नहर के किनारे गड्ढे में पाया गया। वह शनिवार सुबह नौ बजे से लापता थी।
विज्ञापन


मृतका के चाचा का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी भतीजी को दहेज के लिए मार डाला है। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष तुलसीपुर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि महादेव जमुनी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद की पत्नी देवी (28) का शव सुबह गांव के बाहर निर्माणाधीन सरजू कैनाल के किनारे पानी भरे गड्ढे में पाया गया। देवी का मायका ग्राम पंचायत भंगहा कला के मजरा सांवल बनवारी में है।
विज्ञापन


मृतका के चाचा चिनके तिवारी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि देवी का पति दुर्गा प्रसाद, ससुर संकटा प्रसाद तथा सास निर्मला दहेज की मांग करते थे। दहेज न मिलने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि चिनके की तहरीर पर पति, ससुर तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृतका की मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें