फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी शराब का कारखाना पकड़ा, चार गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देशी नकली शराब बनाने के कारखाने को पुलिस ने पकड़ लिया। यहां से 550 लीटर शराब, भारी मात्रा में खाली क्वाटर और ढक्कन सील करने वाली मशीन बरामद की गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहल्ला धंसुआ में काफी दिनों से देशी नकली शराब बनाने का कारखाना चल रहा था। यहां देशी शराब तैयार कर क्वाटरों में भरने के बाद मशीन से सील कर दिया
विज्ञापन


जाता था।  शनिवार को मुखबिर की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव धंसुआ में छापा मारा और शराब कारखाना पकड़ लिया। पुलिस ने शराब बनाते हुए चार लोगों को पकड़ लिया। यहां से 550 लीटर तोहफा ब्रांड की शराब बरामद हुई। इस ब्रांड के 5717 अदद रैपर, एक बंडल शील्ड रैपर, छन्नी, 68 गत्ते, इन पर फार सेल इन यूपी लिखा

हुआ बरामद हुआ है। पैकिंग मशीन, 10 शराब से भरे क्वाटर व 10200 खाली क्वाटर बरामद हुए। दो बोरियों में यूरिया खाद जैसा पदार्थ रखा था। दो मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। कोतवाल पकड़े गए चार लोगों के साथ कारखाने से बरामद
विज्ञापन


सामग्री केे लेकर कोतवाली आए।  कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपने नाम इंद्रपाल निवासी धंसुआ, अरविंद मिश्रा निवासी दवौली कानपुर,  क्रांति चौधरी निवासी गोविंदपुरी गाजियाबाद और पवन कुमार निवासी राजन नगला फतेहगढ़ बताए हैं।। इनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें