फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसपुर में ग्रामीणों ने फिर से काटा रिंग बांध

Sat, 12 Aug 2017 11:19 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाढ़ की त्रासदी से बचने के लिए शनिवार को परसपुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने फिर से एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध का कुछ हिस्सा चरसड़ी के समीप काट डाला। वहीं लगातार इस बंधे में हो रही कटान के बाद शनिवार को होश में आए बाढ़ कार्य खंड के एक कर्मचारी ने परसपुर थाने में अज्ञात लोंगों के खिलाफ बांध काटने की रिपोर्ट दर्ज कराईा है।  
विज्ञापन


करनैलगंज क्षेत्र में व्यापक तबाही मचा रही घाघरा नदी का पानी परसपुर क्षेत्र में भी पहुंच गया है। इस क्षेत्र में करीब दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इस बाढ़ के कारण कई स्कूल बंद हों गए है साथ ही लोगों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। चूंकि सरकारी मशीनरी करनैलगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगी हुई है इसलिए परसपुर की तरफ किसी का ध्यान नही जा रहा है।

अफसरों की अनदेखी व बाढ़ से बचने की कवायद में ग्रामीणों ने बांध को काटने का नायाब तरीका खोज निकाला है। बांध कटने से होने वाले नुकसान को नजरअंदाज कर चार दिन पहले गा्रमीणों ने एल्गिन चरसड़ी रिंग बांध का कुछ हिस्सा काट डाला था।
विज्ञापन


इसके बाद लगातार बंधे को काटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी चरसड़ी गांव के पास ग्रामीणों ने बांध को काट दिया। लगातार हो रही कटान की सूचना पर जागे बाढ़ कार्य खंड के जिलेदार हेमंत कुमार सिंह ने शनिवार को परसपुर थाने में अज्ञात लोगो कें  खिलाफ बांध को काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें