कपकोट (बागेश्वर)। सरयू नदी उफान पर है। इसके बावजूद नदी से अवैध रूप से रेता निकाला जा रहा है। शनिवार को नदी में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने छापा मारा और खनन कर रहे नेपाली मजदूरों को भगाया। उन्होंने दोबारा खनन करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।