फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 15 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
मंडी के जोग‌िंद्रनगर में गिरी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुुए सड़क हादसों में रविवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव का रहने वाला गजराज (50) रविवार की सुबह साइकिल से अपने घर से मुख्यालय जाने के लिए निकला था। जब वह गोंडा-बहराइच मार्ग पर एक आश्रम के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे गजराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, तरबगंज थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव निवासी हरिराम (65) रविवार की सुबह सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


उधर, बरेली जनपद के बारादरी कटरा चांद खां का रहने वाला प्रेम सिंह (40) शनिवार को कार से बहराइच आया था। यहां से लौटते समय खिरौरा मोहन गांव के पास वह कार रोक कर कुछ खरीददारी करने लगा। तभी पीछे से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें