फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के सात साल बाद दूसरी शादी की तैयारी

Sun, 15 May 2016 11:53 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली पर निराश बबली एक माह का मासूम गोद में है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कोतवाली के गांव नगला अदू निवासी युवती को प्यार पर भरोसा करना भारी पड़ गया। लव मैरिज होने के सात साल बाद प्रेमी एक छह साल की बेटी और एक माह के मासूम बेटे को छोड़कर बिना बताए आ गया और दूसरी शादी की तैयारी कर ली। अब दो दिन पहले मामले की जानकारी होने पर महिला ने दिल्ली से सिकंदराराऊ कोतवाली आकर पुलिस से फरियाद की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई और युवक की शादी रुकवाने नगला भूड़ चली गई।
विज्ञापन


बता दें कि गांव नगला अदू निवासी बबली उर्फ नीलम का प्रेम पड़ोस के गांव नगला भूड़ निवासी बबलू से हो गया। दोनों ने घर वालों की राजी के खिलाफ अंतर्जातीय कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के पश्चात पति पत्नी दोनों दिल्ली में रहने लगे। बबलू दिल्ली में ही नौकरी करने लगा। बबली को एक छह वर्ष की लड़की है। 25 दिन पूर्व बबलू को एक दिल्ली में ही एक लड़का हुआ। लड़के जन्म के तत्काल बाद बबलू दिल्ली से अपनी मां के साथ पत्नी को बिना बताये गुपचुप गांव आ गया। उधर दिल्ली में उसकी पत्नी बबली पति की तलाश करती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। दो दिन पूर्व बबली को पता लगा कि बबलू गांव में 16 मई को दूसरी शादी करने जा रहा है। सूचना पर बबली कोतवाली आ गई तथा पुलिस को पूरी बात बताई। बबली ने आरोप लगाया कि बबलू ने कोर्ट मैरिज के सब कागज फाड़ कर नष्ट कर दिये हैं। बबली की गुहार पर पीड़िता के साथ चौकी पुलिस गांव में गई है। कोतवाल राजेश्वर तयागी का कहना है कि बबली अगर बबलू की पत्नी है तो बबलू की दूसरी शादी किसी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी तथा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें