फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से सवा लाख की चोरी

Fri, 18 Dec 2015 11:32 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने एक गांव के दो घरों के पीछे का दरवाजा तोड़ करीब सवा लाख का माल पार कर दिया। पीड़ितों को घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया निवासी जग प्रसाद तथा गंगाराम ने बताया कि गुरुवार रात उनका परिवार घर के बाहरी हिस्से में सो रहा था।

देर रात पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे चोर जग प्रसाद का दो बाक्स व गंगाराम का एक बाक्स उठा ले गए। जग प्रसाद के मुताबिक चोर उनके घर से करीब 80 हजार का जेवर व अन्य सामान तथा गंगाराम के मुताबिक चोर उनके घर से करीब 50 हजार का जेवर व अन्य सामान उठा ले गए।

शुक्रवार सुबह दोनों परिवारों को घटना की जानकारी हुई। दोनों लोगों ने गौरा चौराहा थाने में मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें