फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता, पुत्र और पुत्री की गला काटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के जोगियावीर रजक टोला में रविवार देर रात एक ग्रामीण और उसके बेटे-बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों के हमले में घर की एक बहू गंभीर रूप से घायल है। आठ माह की मासूम के साथ जान बचाकर भागी बहू अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है।

पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की तीन टीम गठित की है। शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार देर रात जोगियावीर रजक टोला निवासी जगराम (60) उनके बेटे राजू राजभर(25) तथा उनकी बेटी लाली (20) वर्ष की घर में सोते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारों ने राजू की पत्नी निर्मला (24) पर भी जानलेवा हमला किया।

गंभीर रूप से घायल निर्मला अपने आठ माह के मासूम को लेकर हत्यारों के चंगुल से भाग निकली। निर्मला को गंभीर हालत में गांव के लोगों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। धारदार हथियार से मुंह तथा गले पर गंभीर चोट आई है। अस्पताल में निर्मला का ऑपरेशन किया गया है। निर्मला जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है।

गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी व भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी अनुराग आर्य, एएसपी एसके सिंह तथा सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। रेहरा बाजार थाने में मृतकों के परिजन मोतीलाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य लोगों की तीन पुलिस टीमें गठित की गई है। मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों की गहन छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर करीब आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि शीघ्र ही घटना के कारणों का खुलासा करते हुए आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें