फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर उड़ाए डेढ़ लाख के जेवर

Thu, 23 Jul 2015 10:53 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उचक्कों ने जेवर चमकाने का झांसा देकर एक घर से करीब डेढ़ लाख के गहने पार कर दिए। महिलाओं को चोरी की जानकारी तब हुई जब उचक्के वहां से निकल गए। पीड़ित ने उतरौला कोतवाली में सूचना दी है। गुरुवार को उतरौला नगर के मोहल्ला रफीनगर निवासी मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि दोपहर के समय उनके घर दो व्यक्ति पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने घर की महिलाओं को बताया कि वे एक कंपनी के एजेंट्स हैं और पुराने पीतल के बर्तन व सोने-चांदी के जेवरों की सफाई करते हैं। घर की महिलाओं ने दोनों को पीतल का पानदान साफ करने के लिए दिया तो उन्होंने उसकी सफाई कर वापस कर दिया। महिलाएं इससे प्रभावित हो गईं।

दोनों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा कर घर में रखे जेवर साफ करने के लिए मंगा लिए। दोनों ने सारे जेवरों को एक टिफिन में पानी व हल्दी डालकर बंद करके मुस्तफा की पत्नी को दे दिया। उन्होंने कहा कि वह इसे चूल्हे पर गर्म होने के लिए रख दें।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद दोनों टिफिन में केमिकल डालने के बहाने चूल्हे का पास पहुंचे और टिफिन खोलकर उसमें कुछ डाल दिया और कहा कि टिफिन 20 मिनट बाद खोलकर जेवर निकाल लेना। इतना कहकर दोनों व्यक्ति चले गए। 20 मिनट बाद मुस्तफा की पत्नी ने टिफिन खोला तो सारे जेवर गायब थे।

घर की महिलाओं ने घटना की सूचना दुकान पर बैठे मुस्तफा को दी। गुरुवार को मुस्तफा ने मामले की तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। कोतवाल राज कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें