फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के तीन आरोपी दबोचे

Thu, 02 Jul 2015 11:35 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को हत्या के तीन आरोपियों को दबोच लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में आरोपियों की धर-पकड़ की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ललिया उमाशंकर यादव ने गुरुवार को बताया कि बती 29 जून की रात कुर्मीपुरवा निवासी चेतराम की हत्या हो गई थी। चेतराम की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

गुरुवार को एसएसआई एमएल मौर्या, एसआई जगदीश सिंह, योगेन्द्र मिश्र व सदानंद की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पाठकपुरवा निवासी जगतराम, देहात थाना क्षेत्र के ढोढरी निवासी दद्दू और बहराइच जनपद के मझाव निवासी अलखराम को मथुरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपी बाहर भागने की फिराक में थे। पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें