फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने केरोसिन डाल खुद को जलाया

Mon, 05 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
fire shimla
विज्ञापन
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के झिलाही बाजार के रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर सोमवार को दोपहर बाद अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई और आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के झिलाही बाजार निवासी अरुण कुमार गुप्ता (35) तीन भाई है। इसमें बड़ा कृष्ण कुमार गुप्ता व छोटा स्वामीनाथ गुप्ता है। भाइयों में अरुण मझले स्थान पर है।

अरुण का संपत्ति को लेकर उसके छोटे भाई स्वामीनाथ से विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों में इसको लेकर अक्सर झगड़ा हुआ करता था। काफी दिनों से चल रहे विवाद के बीच सोमवार को दोपहर बाद अरुण और उसकी पत्नी में संपत्ति के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच अरुण केरोसिन से भरा जरीकेन उठा लाया और अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। यह देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे अरुण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर जांच के लिए पुलिस भेजी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें