फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या

Tue, 22 Dec 2015 10:49 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर थाना क्षेत्र के कड़रू गांव के मजरा गुरुदत्त पुरवा में सोमवार देर शाम खेत को गए एक युवक की गला कसकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार को दोपहर बाद गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया। इस मामले में युवक के पिता ने परसपुर थाने में एक महिला समेत दो लोगों पर बेटे के हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस हत्या का मोटिव तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


परसपुर थाना के कड़रू गांव के मजरा गुरुदत्त पुरवा के रहने वाले बाउर ने बताया कि उसका बेटा रामदयाल (23) सोमवार देर शाम सात बजे खेत को गया था, मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटा।

बाउर के मुताबिक गांव के पास बाबा कुटी में रामलीला चल रही है। जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो उसने समझा कि रामलीला देखने गया होगा। लेकिन वह मंगलवार की सुबह भी घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, मगर कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बाउर बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहा था। तभी गन्ने के खेत के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने खेत में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

रामदयाल की हत्यारों ने उसके ही गमछे से गला कसकर हत्या कर दी और शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बाउर ने गांव की एक महिला समेत दो लोगों पर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए परसपुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष परसपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हत्या का मोटिव तलाशा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें