फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी

Wed, 08 Jun 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
ग्राम बालापुर लौकहवा में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ महराजगंज तराई संजय कुमार ने बताया कि बालापुर लौकहवा निवासी अनूप कुमार त्रिपाठी (28) का शव घर में पंखे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला है।
विज्ञापन


अनूप की मां गीता देवी के मुताबिक वह बीमारी व अंतर्कलह से परेशान रहता था। मंगलवार रात मां के कहने पर भी अनूप ने खाना नहीं खाया था और कमरे में चला गया।

बुधवार सुबह जब कमरा नहीं खुला तो परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला। इस पर कमरे में पंखे से सहारे बेल्ट से बंधे फंदे पर अनूप का शव लटका मिला। एसओ ने बताया कि अनूप के पिता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी बाहर रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें