फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम से पड़ोसी ने किया रेप

Wed, 08 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /शिकारपुर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के घर छाछ लेने गई आठ वर्षीय मासूम के साथ युवक ने रेप कर दिया। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। हालांकि तबीयत बिगड़ने पर मासूम ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है। मंगलवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दलित बिरादरी की आठ वर्षीय बच्ची अपनी बिरादरी के ही घर से छाछ लेने गई थी। उस समय घर में पड़ोसी युवक अकेला था।

मौके का फायदा उठाकर उसने बच्ची को छत पर ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में बच्ची को धमकाकर घर भेज दिया। एसएचओ शत्रुघ्न उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके दो परिचितों को हिरासत में लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें