फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरागाह की जमीन पर किया कब्जा

Sun, 10 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
land - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
सदर तहसील के राजस्व ग्राम रूद्रगढ़ नौसी में चरागाह का अस्तित्व खतरे में है। राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते भू-माफिया ने गांव की चरागाह की 400 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस जमीन पर कहीं फसल लहलहा रही है तो कहीं दबंगों ने मकान का निर्माण करा लिया है। एक युवक ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर चरागाह की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


सदर तहसील के रूद्रगढ नौसी गांव में करीब 45 साल पहले चकबंदी के समय मवेशियों के चारे आदि की व्यवस्था के लिए प्रशासन ने 90 एकड़ यानि 450 बीघा जमीन को चरागाह घोषित किया था और राजस्व अभिलेखों में इसे चरागाह के रूप में दर्ज किया था।

इस चरागाह में कई गांवों के मवेशी चारे की तलाश में यहां आते थे। लेकिन भू-माफिया ने धीरे-धीरे इस जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। वर्तमान में इस चरागाह की 400 बीघा जमीन पर भू माफिया कब्जा कर चुके हैं और यहां धान, गेहूं, सरसों व गन्ने की फसल लहलहा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई बार क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना देकर इस अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। 

रूद्रगढ़ नौसी गांव में चरागाह की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए एसडीएम का आदेश भी बेअसर साबित हो रहा है। बीते दिन हरिहरपुर के निवासी गंगाराम वर्मा ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण की शिकायत की थी।

इस पर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल बालकराम को निर्माण रोकने व कब्जा हटवाने का आदेश दिया था। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने पुलिस की मदद से निर्माण तो रुकवा दिया, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटवाया जा सका है।

एसडीएम सदर गोंडा-अविनाश कुमार ने कहा कि रूद्रगढ़ नौसी गांव में चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने की शिकायत मिली है। गत दिवस अवैध निर्माण करने वालेे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में लेखपाल को अवैध कब्जा करने वाले लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही चरागाह की जमीन से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें