बलरामपुर के चितईपुर गांव में देर रात घर से नित्यकर्म के लिए निकले युवक का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालत में पेड़ से फंदे पर लटकता पाया गया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में पति को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।
शुक्रवार को बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार रात चितईपुर निवासी जग प्रसाद (42) घर से नित्यकर्म के लिए निकले थे।
काफी देर तक जब जग प्रसाद घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह जग प्रसाद का शव गांव के बाहर सागौन के पेड़ से संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकता मिला है।
जग प्रसाद की पत्नी विनता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।