फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से लखनऊ के दो होटलों में बलात्कार

Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
d
विज्ञापन
बुखार से तड़पती दलित किशोरी को इलाज कराने के बहाने राजधानी ले गए पीडब्ल्यूडी के मेट ने लखनऊ के दो होटलों में शनिवार की रात उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी के विरोध करने पर उसे व परिवार के लोगों को जान से मार देने की धमकी दी। किशोरी ने होटल में शोर मचाया।  
विज्ञापन
किशोरी के संग दुष्कर्म का पता लगते ही होटल प्रबंधक ने पुलिस बुला ली। इसी बीच अरोपी मेट फरार हो गया। किशोरी का आरोप है कि वहां की पुलिस उसे लखनऊ रेलवे स्टेशन यह कहकर छोड़ गई कि ट्रेन से गोंडा चली जाओ।    मगर पहले से पीछा कर रहा आरोपी मेट पुलिस के जाते ही वहां दोबार पहुंच गया और उसे दोबारा दूसरे होटल ले आया। इसके बाद धमकाकर आरोपी मेट ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। रविवार की सुबह वह उसे उसके घर छोड़ गया। किशोरी ने अपने पिता को आप-बीती सुनाई। जिस पर पिता ने थाना उमरी बेगमगंज में आरोप मेट के खिलाफ बलात्कार, धमकी, पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया दलित किशोरी के पिता ने बताया कि शनिवार को उसकी बेटी को बुखार था, वह बुखार से तड़प रही थी। इसी बीच गांव का नकछेद पाल जो पीडब्ल्यूडी गोंडा में मेट के पद पर तैनात है, उसके घर आया और कहा कि वह लखनऊ जा रहा है। 

वहां बुखार के विशेषज्ञ डॉक्टर है, उसकी बेटी का इलाज करा देगा। इस पर उसने अपनी बेटी के बेहतर इलाज के लिए बेटी को उसके संग लखनऊ भेज दिया। बेटी को लखनऊ ले जाकर नकछेद ने लखनऊ के होटल में शनिवार की रात उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर किशोरी व उसके परिवार वालों को जान से मार डालने की धमकी दी। मगर किशोरी ने होटल में शोर मचाया तो होटल के लोग बाहर आ गए।

किशोरी के संग दुष्कर्म का पता लगते ही होटल प्रबंधक ने पुलिस बुला ली। इसी बीच अरोपी मेट फरार हो गया। किशोरी का आरोप है कि वहां कि पुलिस उसे लखनऊ रेलवे स्टेशन यह कहकर छोड़ गई कि ट्रेन से गोंडा चली जाना। मगर पहले से पीछा कर रहा आरोपी मेट पुलिस के जाते ही वहां पहुंच गया और उसे दोबारा दूसरे होटल ले आया। इसके बाद धमकाकर आरोपी मेट ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

रविवार की सुबह नकछेद पाल किशोरी को उसके घर छोड़ गया। किशोरी ने घर पहुंचने के बाद पिता को आप-बीती सुनाई। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाना उमरी बेगमगंज में आरोपी मेट के नकछेद पाल के खिलाफ बलात्कार, धमकी, पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज उमेश बाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी नकछेद की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें