फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को पीटा, चार पर केस

Thu, 16 Jul 2015 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम तोड़ने के विवाद में सगे भाईयों समेत चार लोगों ने एक किशोरी को मारपीटकर घायल कर दिया। उसका सीएचसी नवाबगंज में इलाज कराया गया है। मामले में किशोरी की मां ने थाना नवाबगंज में सगे भाईयों समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के नगवा गांव के मजरे गोसाई पुरवा की रहने वाली सावित्री देवी ने बताया कि उसके खेत में आम का पेड़ लगा है। जिसका गांव के ही रहने वाले सदलू सिंह से विवाद चल रहा था।

सावित्री के मुताबिक बुधवार की शाम उसकी बेटी संगीता आम तोड़ने गई थी। तभी सदलू सिंह उसका भाई बदलू सिंह, बदलू का बेटा रविप्रकाश सिंह व बदलू की पत्नी मीना देवी ने संगीता को लाठी-डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। मामले में सावित्री ने थाना नवाबगंज में चारों के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें