फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या

Sat, 17 Jun 2017 11:18 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
एटा में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 काशीपुर गांव के मजरे डीहा गांव में शनिवार सुबह यहां के रहने वाले एक  टैक्सी चालक की गांव की एक महिला से अवैध संबंधों में गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के इरादे से शव को साड़ी के फंदे से लपेटकर कमरे में कपड़ा टांगने वाली रस्सी के सहारे खड़ा कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


परिवार के लोग जब खेत से घर पहुंचे तो उन्हें हत्या का पता चला। इस मामले में टैक्सी चालक के पिता ने कोतवाली करनैलगंज में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली करनैलगंज के कोतवाल अंगद राय ने बताया कि क्षेत्र के काशीपुर गंाव के मजरे डीहा के रहने वाले राज बहादुर का बेटा मंजीत कुमार (27) लखनऊ में रहकर टैक्सी चलाता था।

मंजीत का इसी गांव के रहने वाले रामकेश के बेटे मनीष कुमार की पत्नी से अवैध संबंध था। इसको लेकर राज बहादुर व रामकेश के परिवार से कई बार कहासुनी हो चुकी थी। दोनों को दूर करने के लिए रामकेश ने अपनी बहू को अपने बेटे मनीष के साथ लुधियाना भेज दिया था। मगर दोनों फोन पर एक दूसरे से बातचीत करते रहे।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि शुक्रवार को मंजीत लखनऊ से अपने घर आया तो रामकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद शनिवार की सुबह दोबारा धमकी दी। कोतवाल के मुताबिक शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे मंजीत के घर की महिलाऐं खेत को गई थीं। मंजीत अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ घर पर मौजूद था।

इसी बीच उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या फांसी दिखाने के इरादे से शव को साड़ी के फंदे से लपेटकर घर के कमरे में कपड़ा टांगने के लिए लगी एक रस्सी के सहारे ख़ड़ा कर दिया। परिवार के लोग खेत से वापस लौटे तो मंजीत के हत्या की उन्हें जानकारी हुई।

हत्या की सूचना पर सीओ सबीहुल हम्द, कोतवाल अंगद राय ने टीम के साथ वहां पहुंचकर गांव वाों से हत्या की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मंजीत के पिता राजबहादुर ने कोतवाली करनैलगंज में रामकेश व पृथ्वीराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें