फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेत्री को पीटा

Sat, 19 Sep 2015 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते विपक्षियों ने समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के साथ घर में घुसकर मारपीट की। हमलावरों ने उन्हें व परिवारीजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सपा नेत्री का आरोप है कि विपक्षियों ने उनके शरीर से गहने व मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन


सपा नेत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने विपक्षियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नही की तो वे आत्महत्या कर लेंगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शनिवार को सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शबाना खान ने बताया कि दोपहर में वह घर में बकरियों को चारा खिला रही थीं। इसी बीच पारिवारिक रंजिश के चलते 7-8 विपक्षी घर में घुस गए और असलहा तानते हुए हमला कर उन्हें व परिवारीजनों को पीटा।
विज्ञापन


सपा नेत्री का आरोप है कि हमलावर उनके गले की चेन, कान की बाली तथा मोबाइल भी छीन ले गए। उनका कहना है कि विपक्षियों ने उन्हें तथा परिवारीजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।

घटना में घायल सपा नेत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाल मधुर मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल होने के चलते सपा नेत्री ने कोई तहरीर अभी तक नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर विपक्षियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें