फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से घर जा रहीं महिलाओं को गोली मारी

Sat, 19 Sep 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी से घर जा रहीं दो महिलाओं को बदमाशों ने शनिवार रात गोली मार दी। घटना जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर पुलिया के पास की है। गोली लगने से दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गईं। फायर की आवाज पर ग्रामीण जुट गए। हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के सिंघारपुर गांव निवासी सुमन देवी (45) का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। पैरवी करने के लिए शनिवार को सुमन और सीमा (35) पत्नी कृष्ण कुमार कचहरी आई थीं। रात में जेठवारा से पैदल ही घर जा रही थी। कानूपुर पुलिया के पास घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से दोनों घायल हो गईं और वहीं गिरकर तड़पने लगीं। फायर की आवास पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायल महिलाओं के परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोली चलने की सूचना मिलते ही जेठवारा और बाघराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें