फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बाप को मारी गोली, गंभीर

Sun, 02 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
पैर में लगी एके 47 की गोली,घायल को पता ही नहीं चला - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पारिवारिक रंजिश में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर बाप को तमंचे से गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल बाप को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने बेटे तथा उसके दोस्त के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ललिया थानाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि कोड़री निवासी राधेश्याम (55) की पारिवारिक कारणों को लेकर अपने पुत्र पप्पू से रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात राधेश्याम घर के बाहर सो रहे थे।

इसी बीच पप्पू ने टेढ़वा निवासी अपने दोस्त जगदंबा के साथ मिलकर उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली राधेश्याम के पैर में लगी है। शोर मचने पर पप्पू अपने दोस्त के साथ मौके से भाग गया। राधेश्याम को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


राधेश्याम की पत्नी बड़का की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू तथा उसके दोस्त जगदंबा के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें