फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ऐश्वर्य ने गिरफ्तारी दी

Sun, 02 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी को जजी मे पेशी पर ले जाने के दौरान बंद गेट को खोलकर अंदर जाती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा कांड में आरोपी भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने शनिवार को शहर कोतवाली पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ थी। कोतवाली में भाजपा नेताओं के जमावड़े के कारण काफी देर तक शोरशराबा होता रहा। कोतवाली से जजी तक समर्थकों ने मौसम के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। कई जगह जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम के समर्थक डीएवी कॉलेज के आसपास एकत्र होने लगे। कुछ समर्थकों ने जजी में डेरा डाल दिया। डीएवी कॉलेज के पास से समर्थक शहर कोतवाली के बाहर आ गए। थोड़ी देर में पेद्दा कांड के आरोपी ऐश्वर्य चौधरी भी कार से  शहर कोतवाली पहुंच गए। इस  बीच उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ के साथ ऐश्वर्य चौधरी थाने के अंदर गए और अपनी गिरफ्तारी दी। इस दौरान नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह, विधायक लोकेंद्र चौहान व ओम कुमार, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, लीना सिंघल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक राणा व डॉ. इंद्रदेव सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, कांता कर्दम, कविता चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया व सुमन त्यागी, जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान, भाजपा नेता अनिल सिंह, पंपेत राजपूत, छात्र नेता अंकित कुमार, शिवसेना जिलाध्यक्ष वीर सिंह व भाकियू नेता समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। पुलिस ने पेद्दा कांड में ऐश्वर्य चौधरी के खिलाफ लिखापढ़ी की। 

 भारी सुरक्षा व्यवस्था में थाने की जीप से ऐश्वर्य चौधरी कोर्ट गए। थाने से ही पुलिस की जीप के पीछे विधायक लोकेंद्र चौहान, अशोक कटारिया व वीर सिंह खड़े हो गए। ऐश्वर्य के समर्थक जीप के आगे व पीछे नारेबाजी करते हुए चलते रहे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी समर्थकों ने खूब नारेबाजी की। जुलूस की शक्ल में ऐश्वर्य चौधरी जजी पहुंचे। पुलिस ने समर्थकों को बाहर रोकने के लिए जजी का गेट बंद कर रखा था। जजी के अंदर और बाहर समर्थक गेट तोड़ने पर उतारू हो गए। समर्थकों का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने गेट खोल दिया। जजी में ऐश्वर्य चौधरी के समर्थन में नारेबाजी हुई। पुलिस जजी से भीड़ को खदेड़ने में लगी रही। ऐश्वर्य चौधरी को प्रभारी सीजेएम हेमंत कुमार की कोर्ट में पेश किया गया। प्रभारी सीजेएम ने उन्हें को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कोर्ट से पुलिस ऐश्वर्य चौधरी को लेकर जेल के लिए चली। रास्ते में  समर्थकों ने फिर से नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें