फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Thu, 24 Sep 2015 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए उपद्रव में पथराव करने वालों को रोकने में फेल एक थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने बुधवार देर रात सस्पेंड कर दिया, मगर पथराव रोकने में असफल कई पुलिसकर्मियों को अभयदान दे दिया गया।
विज्ञापन


इसको लेकर शहर के चौक-चौराहों पर दिनभर चर्चा होती रही। बुधवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस शहर के उतरौला रोड से होकर गुजर रहा था। उतरौला रोड पर स्थित एक धर्मस्थल के पास थानाध्यक्ष कौड़िया आलोक दुबे के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस कर्मियों की तैनाती थी।

यहां जुलूस के दौरान अराजकतत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। अराजकतत्वों को रोकने के बजाय यहां लगे पुलिसकर्मियों ने मैदान छोड़ दिया। इसलिए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष कौड़िया आलोक दुबे को लापरवाही का जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा एकता चौक के समीप अराजकतत्वों ने कई दुकानों में आग लगा दी। यहां ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी बड़गांव दिग्विजयनाथ शाही व एचसीपी रमेश चंद राय भी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन


एसपी ने दोनों को लापरवाही में सस्पेंड कर दिया, मगर इन्हीं के साथ ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को अभयदान दे दिया गया।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें