फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.64 करोड़ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2017 11:18 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसएसबी के जवानों ने नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान सवा 10 किलोग्राम चरस के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 64 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर को चरस समेत अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया है।  
विज्ञापन


एसएसबी 50वीं वाहिनी के उप सेनानायक जनार्दन मिश्र ने शनिवार को बताया कि, पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नेपाल बार्डर पर एक व्यक्ति को सवा 10 किलोग्राम नेपाली चरस के साथ पकड़ा गया है। तस्कर की पहचान मुनिका उर्फ देवेंद्र यादव निवासी ग्राम बाबा के महुआ जिला कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई है।

तस्कर ये चरस तौलिहवा नेपाल से लेकर कानपुर जा रहा था। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि, उसे ये चरस बलरामपुर के रास्ते कानपुर पहुंचानी थी। इसके एवज में उसे रुपये मिलने थे। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये है। तस्कर को चरस समेत अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर की पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें