फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गी फार्म पर डकैतों का धावा, बरसाईं गोलियां

Mon, 02 Jan 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म, जहां बदमाशों ने बोला धावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव में स्थित एक मुर्गी फार्म पर रविवार देर रात आधा दर्जन डकैतों ने धावा बोल दिया। डकैतों ने यहां से मुर्गियां निकालने का प्रयास किया। इसी बीच मुर्गी फार्म के मालिक ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो गांव वाले दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों से घिरा देखकर डकैतों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने भागते समय एक डकैत को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। इस मामले में थाना उमरी बेगमगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।       

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव के रहने वाले स्वामीनाथ सिंह ने बताया कि उनका गांव में ही मुर्गी फार्म है। स्वामीनाथ के मुताबिक रविवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने बेटे व भतीजे के साथ मुर्गी फार्म पर सोने चले गए थे। तभी देर रात साढ़े बारह बजे आधा दर्जन डकैतों ने मुर्गी फार्म धावा बोल दिया।
विज्ञापन


डकैतों ने यहां से मुर्गियां निकालने का प्रयास किया। इसी बीच स्वामीनाथ की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगे। स्वामीनाथ ने बताया कि शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े तो डकैतों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जिसमें स्वामीनाथ (50), उनका बेटा विपुल (20) व भतीजा राहुल (25) घायल हो गए। शोर सुनकर गांव वालों ने डकैतों की घेराबंदी कर दी। मगर पांच डकैत भाग निकले, जबकि उनके एक साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए डकैत ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम देवी प्रसाद निवासी थाना कटरा बाजार बताया है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया।

इस मामले में स्वामीनाथ सिंह के चाचा रामगोपाल सिंह ने थाना उमरी बेगमगंज में पकड़े गए देवी प्रसाद समेत छह डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि देवीप्रसाद से पूछताछ के आधार पर उसके साथियों का पता लग गया है। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें