फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी व लूट करने वाले चार शातिर दबोचे

Thu, 28 Jul 2016 11:51 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
तीन पेचकस, कटर, ब्लेड, पांच हजार नगदी व मोबाइल बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल के पास बृहस्पतिवार की भोर जीआरपी ने चार शातिर बदमाशों को धर दबोचा। इनके पास से तीन पेचकस, कटर, ब्लेड, पांच हजार नगदी व मोबाइल बरामद हुआ है। जीआरपी ने बताया कि यह शातिर ट्रेनों में लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चारों शातिरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस के सिपाहियोें ने बृहस्पतिवार की भोर बाराबंकी जंक्शन के रेलवे अस्पताल के पास से चार शातिर बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए शातिरों ने अपना नाम व पता कौसर खान, निवासी ग्राम गड्हवा थाना मिचनौल जिला महराजगंज, संतोष साहू, निवासी ग्राम सुगाव थाना सुगौली जिला मोतिहारी, बिहार,  राकेश गौतम, निवासी ग्राम कोल्हुआ थाना महुली जिला संतकबीर नगर व मुन्ना कुमार शाह, निवासी खमौल मौजा थाना रक्सौल जिला पूवी चंपारण, बिहार बताया है।

तलाशी के दौरान इन आरोपी शातिरों के पास से तीन पेचकस, कटर, ब्लेड, एक मोबाइल व पांच हजार रुपये की नगदी मिली। थानाध्यक्ष आसमां माजिद ने बताया कि 24 मई 2016 को एक महिला से चेन लूट के मामल की बात इन शातिरों ने कबूल की है।
विज्ञापन


इसके अलावा यह शातिर चलती ट्रेनों में चोरी व लूट की वारदातें करते थे। यह शातिर कृषक एक्सप्रेस, बरेली एक्सप्रेस में वारदातें करते थे। चारों को चोरी की साजिश करते पकड़ा गया है। इसी धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें