फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक शोरूम में तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा

Fri, 13 May 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक की मरम्मत कराने आए युवक ने पहले तो शोरूम कर्मियों से विवाद किया। बाद में साथियों के साथ आए युवक ने शोरूम में जमकर हंगामा किया। दो नई मोटरसाइकिलें तोड़ दीं तथा शोरूम कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोरूम के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार देर शाम उतरौला नगर के वार्ड गांधीनगर फक्कड़दास चौराहे के निकट स्थित होंडा कंपनी के बाइक शोरूम विनोद ऑटो सेल्स पर हुई।

शोरूम के प्रबंधक अमरेंद्र ने बताया कि शाम को एक युवक शोरूम में बाइक की मरम्मत कराने आया। युवक की किसी बात को लेकर शोरूम कर्मियों से कहासुनी हो गई।

उस समय वह युवक बाद में आने की धमकी देकर चला गया। थोड़ी ही देर बाद युवक अपने आठ-दस साथियों के साथ शोरूम पर पहुंचा और हमला बोल दिया। हमलावरों ने शोरूम में खड़ी दो बाइकों को तोड़ दिया तथा मना करने पर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

कोतवाल आरके सिंह यादव ने बताया कि अमरेंद्र की तहरीर पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शोरूम में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें