फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए के छात्र की हत्या

Fri, 13 May 2016 11:12 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पिता ने हत्या की आशंका जताई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खून से लथपथ बीए के छात्र विवेक प्रताप सिंह (18) का शव गांव के बाहर नलकूप के पास मिला। शव मिलने से आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों की मानें तो छात्र के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर लोहे की दो सरिया भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


छात्र बीती रात अपने एक दोस्त के साथ घर निकला था। रात से ही साथी गायब है। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि, पुलिस छात्र की मौत करंट लगने से बता रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ होगी। तब आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

जगतपुर थाना क्षेत्र के झरहा गांव निवासी विवेक प्रताप सिंह (18) पुत्र बृजभान बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता बृजभान बलिकरन सिंह इंटर कॉलेज दीनशाहगौरा में शिक्षक हैं। रात में विवेक अपने साथी राहुल के साथ किसी काम से घर से बाहर निकला था।
विज्ञापन


देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर कुलदीप सिंह के नलकूप के पास उसका शव पाया गया। शरीर झुलसा हुआ है। घटनास्थल पर ढेर सारा खून बिखरा था। साथ ही शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

घटनास्थल से लोहे की दो सरिया भी बरामद हुई। साथ ही उसका साथी गायब है। परिवारीजनों ने छात्र की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

घटना की सूचना पर कार्यवाहक थानेदार नीरज द्विवेदी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार्यवाहक थानेदार का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही उसके साथी की तलाश की जा रही है।

वैसे युवक का शव ट्रांसफार्मर के पास मिला है। इससे करंट लगने से भी उसकी मौत की बात सामने आ रही है। परिवारीजन जो तहरीर देंगे, उसी के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें