फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालक ने दिया इस्तीफा, कोको गैस एजेंसी बंद

Tue, 03 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में इस तरह मनमाने ढंग से हो रहा छोटे सिलेंडरों का अवैध कारोबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने शहर की कोको गैस एजेंसी को बंद कर दिया है। इस एजेंसी के उपभोक्ताओं को दूसरी गैस एजेंसियों से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


र्पोरेशन का कहना है कि कोको गैस एजेंसी कंपनी की ऑपरेटर के तौर पर कार्य कर रही थी। कंपनी ने एजेंसी को बंद करने का निर्णय लिया। जबकि कोको गैस एजेंसी के संचालक अफसर हुसैन का कहना है कि उन्होंने कार्य से इस्तीफा दे दिया है।
 
शहर में रसोई गैस की सप्लाई होने के शुरुआती दौर में शहर के बहराइच रोड पर कोको गैस एजेंसी ने काम शुरू किया था। एक दौर था जब इस एजेंसी पर गैस के लिए लोगों की लाइन लगी रहती थी। इस एजेंसी के पास करीब 25 हजार गैस उपभोक्ता थे। धीरे-धीरे पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से गैस की आपूर्ति के लिए जिले भर में कई एजेंसियां हो गईं।
विज्ञापन


शहर में ही दो एजेंसियों के बढ़ने पर कोको गैस एजेंसी से करीब 11 हजार उपभोक्ताओं को हटा कर नई एजेंसियों से जोड़ दिया गया था। एक दिन पहले भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कोको गैस एजेंसी को गैस आपूर्ति के कांट्रैक्ट को समाप्त कर दिया है।

इस गैस एजेंसी के करीब 16 हजार उपभोक्ताओं को शहर के शिवम भारत गैस एजेंसी, सांई सिद्ध भारत गैस, साहू भारत गैस, सांई भारत गैस ग्रामीण वितरक व कोलयनी भारत गैस ग्रामीण वितरक को स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रादेशिक प्रबंधक बीपीसीएल संजय यादव ने कहा कि कोको गैस एजेंसी के संचालक अफसर हुसैन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया। इसलिए कोको एजेंसी बंद हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें