एसएसबी 50वी वाहिनी के जवानों ने गुरुवार को 1270 शीशी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे शराब सहित कस्टम के हवाले कर दिया गया है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट डीबी सोनार ने गुरुवार को बताया कि एसएसबी के जवान त्रिलोकपुर चौकी के निकट चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल से आ रहे एक व्यक्ति को 1270 शीशी नेपाली शराब के साथ धर-दबोचा।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गोलू निवासी बढ़नी बाजार के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्ति ने शराब को पचपेड़वा ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की है। अग्रिम कार्रवाई के लिए गोलू को शराब सहित कस्टम के हवाले कर दिया गया है।