फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो चरस के साथ दो नेपाली तस्कर पकड़े

Tue, 06 Oct 2015 12:03 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी 9वीं वाहिनी की पेट्रोलिंग टीम ने बीती देर शाम जरवा कोतवाली क्षेत्र स्थित कवही पहाड़ी के निकट करीब 55 लाख रुपये की चरस के साथ दो नेपाली तस्करों को पकड़ लिया। चरस का कुल वजन पांच किलो 300 ग्राम है। तस्करों को चरस सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए जरवा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसबी 9वीं वाहिनी के उप सेनानायक एचके गुप्ता ने बताया कि रविवार देर शाम पेट्रोलिंग टीम ने जरवा कोतवाली क्षेत्र स्थित कवही पहाड़ी नाले के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते हुए देखा। दोनों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में दोनों की कमर में बंधी पांच किलो 300 ग्राम नेपाली चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों की पहचान जीत बहादुर व आशाधरती निवासी जनपद दांग नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि यह चरस उन्हें स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बालापुर बाजार में एक व्यक्ति के हवाले करनी थी।

इस काम के लिए तस्करों को एक-एक हजार रुपये एडवांस मिले थे। माल सौंपने के बाद इन लोगों को चार-चार हजार रुपये और मिलने थे। तस्करों को चरस के साथ अग्रिम कार्रवाई के जरवा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें