बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र स्थित बौद्घ परिपथ नेशनल हाईवे पर मंगलवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक से घर लौट रहे मां व बेटे को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रजवापुर गुलरिहा गांव निवासी मोहम्मद नसीम ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी मां अलीमुन्निशा (55) को मोटरसाइकिल से लेकर बलरामपुर आए थे।
दोपहर बाद वह दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र स्थित बौद्घ परिपथ नेशनल हाईवे पर बलुआ-बलुई मोड़ के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने नसीम की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अलीमुन्निशा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं नसीम भी घायल हो गया।
हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात नरेंद्र बहादुर यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।