फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से किया दुराचार

Thu, 23 Jul 2015 10:48 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर गई किशोरी को गांव का ही एक युवक उठा ले गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवक उसकी बेटी को रिश्तेदारी में ले गया और उससे दुराचार किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 16 जुलाई की शाम उसकी 13 साल की बेटी नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर गई थी। बेटी के साथ उसकी मां भी थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री को उठा ले गया।

आरोपी उसे अपनी रिश्तेदारी में ले गया और वहां उससे दुराचार किया। दूसरे दिन शाम को पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि उसने थाने पर मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी रामअचल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें