फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से किया दुराचार

Sun, 09 Aug 2015 10:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम किशोरी को अकेला देख कर उसके घर में एक युवक घुस गया और उससे दुराचार किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान खेत से काम कर घर लौटी किशोरी की मां को देखकर युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़िता की मां ने करनैलगंज कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर बाद अपने खेत में काम करने गई थी। इस दौरान उसकी 15 वर्षीया बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच एक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी बेटी से डरा-धमकाकर दुराचार किया।

महिला के मुताबिक वह खेत से घर पहुंची तो बेटी को आवाज लगाई, मगर उसका जवाब नहीं मिला। इस पर घर के अंदर पहुंची तो आरोपी उसे देखकर मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां ने कोतवाली करनैलगंज में आरोपी संजय तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर यादव ने बताया कि मामले की दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें