फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में अधेड़ का कत्ल

Sun, 09 Aug 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरिया महिपालसिंह गांव में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे अधेड़ समेत चार लोग घायल हुए। अधेड़ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


वहीं, बहादुरापुर गांव में शनिवार रात बकरी बांधने के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। रानीपुर थाना अंतर्गत पिपरिया महिपालसिंह गांव निवासी अब्दुल वहीद खां (50) व साबिर के बीच लंबे अरसे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह दोनों पक्ष विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर आमने-सामने आ गए।

लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इससे अब्दुल वहीद, रहीश अहमद, जहीर अहमद, सलमान खां गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अब्दुल वहीद की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। परिवारीजन अब्दुल वहीद को लखनऊ ले जाने के लिए एबुलेंस का इंतजाम करने में जुटे। लेकिन तब तक अब्दुल वाहिद की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर पांच लोगों को धर दबोचा है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें