फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की गला काटकर हत्या

Mon, 18 Apr 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार दिन पहले दरियापुर गांव से लापता युवक की उसके ही दोस्तों ने बाइक के लालच में बांका से गला काटकर हत्या कर दी और शव मनिपुर ग्रंट गांव के समीप पंचमोहिनी जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को युवक का शव जंगल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया। इस मामले में युवक के पिता ने छपिया थाने में दो युवकों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के रहने वाले मलहू गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा रामप्रताप गुप्ता (20) 14 अप्रैल को सुबह घर पर खाना खा रहा था, तभी उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद वह खाना छोड़कर बाइक लेकर कहीं चला गया।

देर रात तक वह नहीं लौटा तो तलाश की गई, मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। मलहू ने देर रात थाना छपिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो जिस नंबर से कॉल आई थी, वह नंबर रामप्रताप के दोस्त नीरज व उसके साथी जयप्रकाश का था।
विज्ञापन


पुलिस ने नीरज और उसके साथी जयप्रकाश को उठाकर पूछताछ की तो दोनों टूट गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि रामप्रताप की बाइक लूटकर बेचने के लालच में दोनों साजिशन राम प्रताप को मनिपुर गांव के समीप पंवमोहनी जंगल में ले गए और बांका से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक लेकर भाग गए।

पुलिस ने नीरज व जयप्रकाश की निशानदेही पर सोमवार को पंचमोहिनी जंगल से रामप्रताप का सिर कटा शव बरामद किया। शव से कुछ दूरी पर हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद हुआ है।

इस मामले में मलहू गुप्ता ने थाना छपिया में नीरज व जयप्रकाश के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व हत्या की साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष छपिया परमानंद तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें