फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, फंदे पर लटकाया शव

Fri, 08 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को मारकर उसका शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में महिला के भाई ने थाना कटरा बाजार में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


खरगूपुर थाना क्षेत्र के गेंदरिया गांव के रहने वाले संतोष कुमार मिश्र ने थाना कटरा बाजार में शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बहन अंजली देवी (22) की शादी तीन साल पहले थाना कटरा बाजार क्षेत्र के चौदहा गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद अवस्थी के बेटे प्रेम कुमार अवस्थी के साथ की थी।

शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर अंजली को प्रताड़ित किया करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर गुरुवार की रात ससुराल वालों ने अंजली को मारकर उसका शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन


इस मामले में संतोष कुमार मिश्र ने थाना कटरा बाजार में पति प्रेम कुमार अवस्थी, ससुर योगेंद्र प्रसाद अवस्थी व सास गंगादेई के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार विनोद सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें