फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Sun, 25 Oct 2015 10:41 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में सोने की चेन, अंगूठी व बाइक न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। यह आरोप मृतका की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के बूधीपुर गांव में सिराज की पत्नी शबीना बानो (24) घर के कमरे में संदिग्ध हालात में बुरी तरह से जल गई थी।

गंभीर हालत में शबीना को गोंडा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के रुद्रगढ़ नौसी गांव निवासी मृतका की मां मेहरुन्निशा ने रविवार को रेहरा बाजार थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बेटी शबीना बानो की शादी नवंबर 2012 में बूधीपुर गांव निवासी सिराज के साथ की थी।

शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन, अंगूठी व बाइक की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर ससुरालीजन शबीना बानो को प्रताड़ित करते थे।

मेहरुन्निशा का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए शबीना बानो को जलाकर मार डाला है। थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि मेहरुन्निशा की तहरीर पर मृतका के पति सिराज, सास जैबुना खातून, जेठ सज्जाद, देवर मेराज तथा जेठानी नाम अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उतरौला सीओ देशराज तथा तहसीलदार ने भी बूधीपुर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें