सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
चौखट गांव में एक शादी समारोह में बारातियों के साथ आए वीडियो ऑपरेटर को फिल्म दिखाने के विवाद को लेकर एक युवक न गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में वीडियो ऑपरेटर ने थाना वजीरगंज में आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के करौंदी भिटौरा गांव के रहने वाले खेदू के बेटे विजय की थाना वजीरगंज क्षेत्र के चौखट गांव में दुर्गा प्रजापति की बेटी से 20 अप्रैल को शादी थी। बारातियों के साथ ही दुल्हा विजय के गांव का रहने वाला बबलू वीडियो चलाने के लिए चौखट गांव आया था।
यहां वीडियो प्रोजेक्टर पर फिल्म दिखाने को लेकर उसका दुर्गा प्रजापति के घर आए मनकापुर के कुरनापुर हरनाटायर निवासी रामजनक और उसके साथियों से विवाद हो गया। इसी बीच रामजनक ने तमंचा निकाल लिया और बबूल को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष वजीरगंज मथुरा राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।