फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को कुचला, दो लोग घायल

Thu, 26 Nov 2015 10:50 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर जमुनियाबाग के पास गुरुवार को दोपहर ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक की चपेट में आने से उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने ट्रक समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव के रहने वाले अली हुसैन (32) पुत्र अमीर अली, अशफाक  (28) पुत्र यूसुफ बाइक से गुरुवार की सुबह मुख्यालय आए थे।

यहां से दोपहर को दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जमुनियाबाग के पास उनका साथी पिंटू (22) पुत्र पप्पू मिल गया।

वे तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने अली हुसैन को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशफाक व पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने ट्रक समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल देहात फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें