फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा

Fri, 22 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार और बस की भीषण टक्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बहन की शादी का कार्ड बांटने चचेरे भाई के साथ बाइक से निकले युवक को झिलाही-उतरौला बाईपास मार्ग पर पंडितपुर गांव के पास एक चौपहिया वाहन ने रौंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया। उसे सीएचसी मनकापुर लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के हरनाटायर बनकटवा गांव के रहने वाले भानुप्रताप मिश्र का बेटा रविन्द्र कुमार मिश्र उर्फ सोनू (25) गुरुवार दोपहर चचेरे भाई अंकित मिश्र (15) के साथ बहन की शादी का कार्ड बांटने बाइक से पंडितपुर गांव जा रहा था।

वह दोनों झिलाही-उतरौला बाईपास मार्ग पर पंडितपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन ने सोनू को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित मिश्र घायल हो गया। इस मामले में सोनू के पिता भानुप्रताप मिश्र ने कोतवाली मनकापुर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें