फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुस आए हिरन की ले ली जान

Fri, 23 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज के गांव जुझारीपुरवा के मजरे नागेश्वरपुरवा में गुरुवार रात कुछ लोगों ने एक हिरन को मार डाला। गांव वालों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वन दरोगा ने बताया कि मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराते हुए आरोपी तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार की देर शाम तरबगंज के मौजा जुझारीपुरवा में जंगल से एक हिरन भागकर आ गया था।

हिरन को देखते ही सेझिया गांव के रहने वाले बबलू और तुलसीराम के साथ ही रेतादल सिंह के रामदयाल ने उसका शिकार करना शुरू कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद वन दरोगा तरबगंज कुछ पुलिसकर्मियों के साथ नागेश्वरपुरवा गांव पहुंचे और हिरन के शिकार में शामिल तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि वन विभाग ने जिस समय हिरन को अपने कब्जे में लिया, उसकी सांस हल्की-हल्की चल रही थी।

लेकिन कुछ ही समय बाद उसने दम तोड़ दिया। मामले में वन दरोगा अभिषेक प्रताप की ओर से तरबगंज थाने में केस दर्ज कराया गया है। वन दरोगा ने बताया कि हिरन को मारने वाले तीनों लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस कस्टडी में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें